अन्यान्य धर्म
अन्य धर्मों में गो के प्रति भावनाएँ
- बाइबल में बैल को भगवान की तरह प्रशंसा की गई है ।
- यहूदी गायों का सम्मान करते थे और उत्तम गड़रिये होते थे ।
- चौपायों में गाय श्रेष्ठ है, इसका आदर करो – हजरत मुहम्मद
- गाय का दूध और मक्खन महान औषधियाँ हैं । इसका मांस रोगकारक है । – हजरत आयेशा और उल्लस तिवाई जहीर
- गाय का दूध औषधि है – इनामासुर सहावी रसूल
- इरान में अब्दुल मुल्क इवानमदप्त सूबेदार और हिजाजबिन यूसुफ ने अपने राज्य में गो हत्या पर प्रतिबंध लगाय था ।
- अफगानिस्तान में ११०वीं अहल सुन्नत ने गोहत्या निषेध का फतवा जारी किया था ।
- जरथुष्ट्र ने ईश्वर से गायों एवं मनुष्यों की समृद्धि हेतु ज्ञान एवं आचार की याचना की थी ।

- बाली में लोग शव को कागजी गाय में लपेट कर जलाते थे । उनका विश्वास था कि इससे मृतक स्वर्गारोहण करेगा ।
- थाईलैण्ड में अनेक बौद्ध मंदिरों में गाय की प्रतिमा अत्यंत प्रमुख स्थलों पर स्थापित है ।
- फिलीपीन्स में उत्खनन में पुराविदों को गाय की प्रतिमाएँ मिलीं ।
- मिस्र के प्राचीन पिरामिडों में गाय के चित्र हैं ।



