संरक्षण का रास्ता

गो रक्षा में प्रगति

लाड प्यार की निरीक्षा में...

लाड प्यार की निरीक्षा में...

प्रागैतिहासिक काल में हमारे पूर्वज गायों को अपने बच्चों की तरह प्रेमपूर्वक देखभाल करते थे । यज्ञों के दौरान गायों को चढ़ाव और विनिमय में अत्यंत महत्व था । किसी व्यक्ति के धन का आकलन उसकी गायों की संख्या द्वारा किया जाता था । राजाओं को कर और भेंट देने में गाय का महत्व नकदी, आभूषणों, हाथियों और घोड़ों से अधिक था ।

सामाजिक स्थिति का परिणाम :

गायों की संख्या पर आधारित सम्मान इस प्रकार थे

  • नंदराज – १ कारोड़
  • वृषभ राज – ५० लाख
  • वृष भानु – १० लाख
  • नंद – ९ लाख
  • उपांड – ५ लाख
  • व्रज – १० हजार

गो संरक्षण, संवर्धन का रास्ता :

  • रामायण में रघुवंश का आरंभ दिव्य गाय की आशिष से होता है ।
  • महाभारत युग में श्री कृष्ण और उनके कुटुंबियों द्वारा गाय की अनुकरणीय सेवा की गई ।
  • अद्वैत दर्शन की पुनर्स्थापना में आदि शंकराचार्य ने गाय को प्रमुख स्थान दिया ।
  • गायों की देख-भाल, उनके लिये चरने योग्य भूमि, आहार, की सार संभाल के लिये चाणक्य के अर्थशास्त्र (मौर्य युग में) एक गो अध्यक्ष नामक राजकीय अधिकारी की नियुक्ति की जाती थी । (कौटिल्य अर्थशास्त्र – गो अध्यक्ष अध्याय)
  • अशोक महान का विश्वास था कि राष्ट्र की समृद्धि और गौरव हेतु गायों का विकास आवश्यक है ।
  • शातवाहन वंश ने गोपालन और गोदान को सर्वाधिक महत्व दिया ।
  • गायों के लिये राजपूतों ने अपने प्राण दे दिये । कुटिल उद्देश्यों तहत मोहम्मद गोरी ने अपने सैनिकों के आगे गायें रखकर पृथ्वीराज पर आक्रमण किया । गायों की हत्या न करपाते हुए पृथ्वीराज ने हार मान ली ।
  • शिवाजी ने १७ वर्ष की आयु में वधशाला के तरफ गाय को खींचकर ले जाते हुए कसाई का शिरच्छेद किया ।
  • मुगलवंश के संस्थापक बाबर ने अपने पुत्र हुमायुं को गायों को कभी न मारने को लिखा ।
  • अबुल फजल ने आईने अक्बरी में लिखा कि हिंदू प्रजा की भावनाओं का सम्मान करते हुए अकबर ने गोमांस भक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया था ।
  • अपने यात्रा विविरण में बर्नियर ने लिखा है कि जहांगीर के राज्य में गो हत्या प्रतिबंध सख्ती से पालन होता था ।
  • विजयनगर राजय में बहु संख्यक लोग मांस भक्षण करते थे । पर गोमांस को कोई भी नहीं लेता था ।
  • मैसूर राज्य के आयुक्त मार्क कबन ने राज्य प्रशासन को ९ भागों में विभक्त किया । इनमें से एक विभाग कर्नाटक के गौरव अमृत महल बैलों के नाम पर रखा गया और इसमें गो पालन का कार्य होता था ।
  • सर्वोच्च न्यायालय के १९५८ के एक निर्णय में उल्लेख है कि १८वीं सदी में हैदर अली का आदेश था कि गोवधकर्ता के हाथ काट दिये जाने चाहिए ।
  • मैसूर राज्य में ४,१३,५३९ एकड़ भूमि पर २४० चरागाह मैदान थे । जो कि ‘बेण्णे चावड़ी’ प्रजाति की गायों के लिये थे । ये गायें १६१७ के वर्ष के आसपास राज्य संरक्षण में फल फूल रही थीं । टीपू सुल्तान के समय में इनका नाम अमृत महल रख दिया गया और इनके लिये सुरक्षित की गयी भूमि को अमृत महल सुरक्षित भूमि से सूचित किया गया ।
  • पहला स्वतंत्रता संग्राम (१८५७) अंग्रेजों द्वारा कारतूसों में गाय और सुअर की चर्बी के प्रयोग के कारण हुआ ।
  • अपने वंश में सर्वाधिक शक्तिशाली माधवराव पेश्वा ने गो हत्या पर प्रतिबंध लगाया । उनका विचार था कि गो भक्षकों को समस्त भारत से निकाल दिया जाये ।
  • १८७२ में नामधारी सिखों के नेतृत्व में पंजाब में कल्लगाहों की स्थापना के विरुद्ध कुका आंदोलन हुआ ।
  • वीर सावारकर, चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी जैसे प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों ने गो हत्या के विरोध में आवाज उठाई । यह वचन दिया गया कि स्वतंत्र भारत में गो हत्या पर रोक लगेगी ।
  • संविधान की धारा १८ में गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की बात है ।
  • १९६६ में गोवध विषेध हेतु लाखों लोगों ने संसद के विकट प्रदर्शन किया ।
  • १९७९, १९८५, १९९०, १९९४, १९९९ और २००० में संसद में गो हत्या विषेध के लिये सदस्यों ने निजी प्रस्ताव प्रस्तुत किये ।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने १९८२ में राज्य सरकारों से गोवध पर प्रतिबंध लगाने को लिखा ।
  • १९४४ में गुजरात में और बाद में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गो हत्या पर रोक लगा ।
  • राष्ट्रीय मवेशी आयोग २००१ में स्थापित हुआ ।
  • श्री दत्त शरणानंदजी महाराज के नेतृत्व में राजस्थान में पथमेडा में गोपाल गोवर्धन गोशाला के अंतर्गत एक लाख से भी अधिक गायों का पालन पोषण होता है ।
  • गायों और गो उत्पादों पर नागपुर का गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र प्रशंसनीय शोधकार्य कर रहा है ।
  • गायों से संबंधित ४ पेटेंट हैं
  • रामचंद्रापुर मठ के पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य श्री राघवेश्वर भारती स्वामीजी के नेतृत्व और निर्देशन में कामदुघा योजना चालू की गयी है । इस योजना के चार मूलभूत उद्देश्य हैं – भारतीय प्रजाति की गायों की रक्षा, उनकी समृद्धि, उन पर शोधकार्य और उनके बारे में जागृति । होसनगर के अमृतधारा गोलोक अवशिष्ट ३३ देसी गायों की नस्लों में से ३० का संरक्षण एवं पालन कर रहा है । देश भर में ऐसे १०८ केंद्रों की स्थापना की योजना है । प्रकल्प की आर्थिक आत्मनिर्भरता उत्साहजनक है ।
  • निम्नलिखित प्रजातियों के लिये विकास केंद्र इन स्थानों पर स्थापित किये गये हैं :

राठी नसल – बिकानेर में
दियोनि नसल – बीदर और आंध्रा में
अमृत महल नसल – अज्जंपुर में (कर्नाटक)
हल्लिकार नसल – तुमकूर में
खिलारि नसल – हावेरी में
कृष्णा नसल – होसनगर में (कर्नाटक)
मलेनाडु गिड्ड नसल – मुळिया, कैरंगळ, भान्कुळि में (कर्नाटक)
कासरगोड नसल – बजकूड्लु में (केरल)
हर्याणा, थारपरकर नसल के केंद्र भी हैं ।

  • वर्तमान में अनेक धार्मिक और अन्य संगठन गो संरक्षण / पालन में सक्रिय हैं । गाय केंद्रों का पिंजरापोल नेटवर्क प्रसिद्ध है ।

विश्व के अन्य देशों में :

  • क्यूबा में फिडेल कास्प्रो द्वारा बनाया हुआ गो हत्या विषेध कानून आज भी लागू है ।
  • ईरान में गोहत्या पर कानूनी प्रतिबंध है ।
  • इंडोनेशिया के नूपानिसद द्वीप में गोमांस भक्षण निषिद्ध है ।
  • ब्राजील की ९८% गायें भारतीय ओंगोल प्रजाति कि हैं ।
  • आस्ट्रेलिया आदि देशों ने भारतीय और स्थानीय गायों के संकर प्रजनन द्वारा ‘ब्राह्मण’ प्रजाति की गायें तय्यार की हैं ।
  • दक्षिण अफ्रिका में दहेज में २० गायें देने की परंपरा है ।
  • बर्मा में गो हत्यारों को फांसी दी जाती थी ।
  • अफगानिस्तान में ११०वां अहल सुन्नत ने गो हत्या के विरुद्ध फतवा जारी किया है ।
  • बेबिलोन और सुमेरु सभ्यताओं में गोवध निषिद्ध था ।

copyright©2009 www.gougram.org All Rights Reserved. Powered by Dhyeya Tech