अक्तूबर ६ – जनांदोलन का रूप लेने लगी है गो ग्राम यात्रा

by Media@Gougram.org ~ October 7th, 2009.

जम्मू, अक्तूबर ६ - १०८ दिनों तक चलने वाली विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा अपने प्रारंभिक चरण में ही जनांदोलन का रूप धारण करती जा रही है । यात्रा से उपजे उत्साह और विचारों ने लोगों को आंदोलित करना शुरु कर दिया है । मुख्य यात्रा में शामिल संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के उद्बोधन लोगों को झकझोर रहे हैं । जबकि जगह जगह निकलने वाली उपयात्राएँ जमीनी स्तर पर जागरण कर रही है । कार्यकर्ताओं की टोली घर घर जाकर गोसंरक्षण और गोसंवर्धन का अलख जगा रही है ।

पहले से ही निर्धारित पडव स्थलों पर लोग घण्टों चिलचिलाती धूप में खडे होकर यात्रा का इंतजार कर रहे है । निर्धारित मार्गों पर जगह – जगह होने वाले स्वागत कार्यक्रमों की वजह से यात्रा विलंब से पहुंच रही है । कुछ जगहों पर तो यात्रा के स्वगत कार्यक्रम निर्धारित है लेकिन कुछ स्थानों पर स्थानीय जनसमुदाय स्व प्रेरणा से यात्रा का स्वागत कर रहा है ।

बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सभी इस यात्रा में उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं । इस यात्रा ने मीडिया के एक वर्ग द्वारा गढी गयी युवाओं की भारतीय संस्कृति विरोधी छवि को ध्वस्त कर दिया है । श्री गंगानगर में यात्रा के स्वागत के लिए युवाओं का हुजूम उमड पडा । गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के प्रति युवा जागरुक दिखे और वर्तमान परिस्थितियों में गोवंश की जरूरत की जानकारी से लैश भी ।

copyright©2009 www.gougram.org All Rights Reserved. Powered by Dhyeya