जनवरी ३१ – राष्टपति को दिये गये ज्ञापन का मूल पाठ
Sunday, January 31st, 2010महामहिम राष्ट्राध्यक्षा जी
भारत
राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली-1
आदरणीय महोदया,
कामधेनु स्वरूप भारतीय गोधन द्वारा प्रदत्त वनौषधि गुणवत्तायुक्त पंचामृत सदृश पंचगव्यों- गोदुग्ध, गोदधि, गोघृत, गोमय, गोमूत्र में सृष्टि संरक्षक पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, वनस्पति जैसे आधारभूत तत्वों के पोषण एवं शोधन की विलक्षण क्षमता है। यह कामधेनु प्रदूषणमुक्त, प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने वाली वात्सल्यमयी माँ है। आदिकाल से [...]



